‘छात्रों की गूँज’ अभियान के जरिए शिक्षा और रोजगार के मुद्दे उठाएगी कांग्रेस

हल्द्वानी : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस द्वारा देशभर में चलाए जा रहे “छात्रों की गूँज” अभियान के तहत शुक्रवार को स्वराज आश्रम हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस कमेटी ने कोटा (राजस्थान) में राहुल गांधी द्वारा विद्यार्थियों के साथ किए गए संवाद के डिजिटल प्रेजेंटेशन का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में NEET और JEE अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक, बढ़ते निजीकरण और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।

कार्यक्रम के बाद हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर अभियान के उद्देश्यों और छात्रों की समस्याओं को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि आज देश का छात्र केवल परीक्षा नहीं दे रहा, बल्कि एक भ्रष्ट और असफल व्यवस्था से संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक, भर्ती घोटाले, रिक्त पदों पर वर्षों तक नियुक्तियां न होना और शिक्षा का बढ़ता निजीकरण युवाओं के भविष्य के साथ अन्याय है

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के राजपुरा में नशे के खिलाफ आंदोलन हुआ तेज, सैकड़ों लोगों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

भाजपा सरकार युवाओं के सवालों से भाग रही है, जबकि राहुल गांधी का “छात्रों की गूँज” अभियान देश के करोड़ों छात्रों की आवाज को राष्ट्रीय मंच देने का प्रयास है।उन्होंने छात्रों से किसी भी परिस्थिति में हिम्मत न हारने और आत्महत्या जैसा कदम न उठाने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस युवाओं के अधिकार, पारदर्शी भर्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सम्मानजनक रोजगार के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  'खेत बचाओ अभियान' का शुभारंभ, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत,369.66 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास, किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि “छात्रों की गूँज” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने युवाओं का विश्वास कमजोर किया है। कांग्रेस चाहती है कि प्रत्येक छात्र को निष्पक्ष परीक्षा, समयबद्ध भर्ती, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समान अवसर मिलें।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर विश्वविद्यालय में दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभकेंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री धामी और मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम में हेमंत बगड़वाल, हरीश मेहता, नरेश अग्रवाल, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, प्रदीप सर, गोविंद बगड़वाल, महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, राधा आर्य, गिरीश पांडे, मोहन बिष्ट, जाकिर हुसैन, कौशलेंद्र भट्ट, स्वाति जोशी, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंजीनियर सुमित कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-युवा उपस्थित रहे।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें