बड़ी खबर : ओखलकांडा ब्लॉक के ख़नस्यूं में STF और तस्करों के बीच मुठभेड़, एक सिपाही सहित एक स्थानीय घायल

नैनीताल- ओखलकांडा ब्लॉक के ख़नस्यूं क्षेत्र में अज्ञात तस्करों से एसटीएफ की मुठभेड़ । फायरिंग के दौरान एसटीएफ के सिपाही भूपेंद्र मर्तोलिया समेत एक स्थानीय व्यक्ति घायल हो गया। दोनों को तत्काल हल्द्वानी के कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायल जवान का हाल जाना। एसएसपी ने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी लेते हुए घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर गंभीरता से जानकारी जुटाई।बताया जा रहा है कि एसटीएफ टीम को इलाके में तस्करी गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में एसटीएफ ने भी मोर्चा लिया। फिलहाल पुलिस तस्करों की तलाश में आसपास के जंगलों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है।पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें