दुःखद हादसा : गौलापार में पानी के टैंक में दम घुटने से मां और दो बेटों की मौत

हल्द्वानी। हल्द्वानी के गौलापार क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक हृदयविदारक हादसे में मां और उनके बेटों की मौत हो गई। घटना मानपुर गांव की है, जहां घर के पास बने पानी के टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान तीनों टैंक के अंदर चले गए और बाहर नहीं लौट सके। प्रारंभिक आशंका है कि टैंक के भीतर जहरीली गैस या ऑक्सीजन की कमी के कारण उनका दम घुट गया। जानकारी के अनुसार, मानपुर निवासी बिष्ट परिवार ने अपने घर के पास पानी का टैंक बनवाया था। मंगलवार शाम करीब सात बजे 38 वर्षीय धर्मेंद्र बिष्ट टैंक में लगी शटरिंग खोलने के लिए नीचे उतरे। काफी देर तक उनके बाहर नहीं आने पर उनके छोटे भाई 34 वर्षीय खुशाल सिंह बिष्ट उन्हें देखने के लिए टैंक में उतरे, लेकिन वह भी वापस नहीं लौटे। दोनों के काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उनकी 59 वर्षीय मां सरस्वती देवी भी टैंक के अंदर चली गईं, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकल सकीं।जब काफी देर तक तीनों का कोई पता नहीं चला तो परिजनों और ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकालकर तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय (एसटीएच) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिष्ट परिवार मूल रूप से नैनीताल जिले के ओखलकांडा विकासखंड के कौंता गांव का निवासी था। धर्मेंद्र बिष्ट प्लंबर का कार्य करते थे, जबकि खुशाल सिंह एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत थे। दोनों भाई अपनी मां के साथ गौलापार के मानपुर गांव में रह रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें