
हल्द्वानी। जिला प्रशासन नैनीताल एवं जिला खेल कार्यालय नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व बेला पर तिरंगा साइकिल रैली एवं ओपन टू ऑल सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता दिवस के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छता एवं नशा-मुक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया।प्रातः 6 बजे हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा साइकिल रैली एवं सद्भावना दौड़ तिकुनिया चौराहे तक पहुंची और वहां से वापस हल्द्वानी स्टेडियम में संपन्न हुई। कार्यक्रम में कुल 356 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति, एकता, सद्भावना, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान कूपन लॉटरी के माध्यम से चयनित 20 प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ध्रुव रौतेला, मीडिया सलाहकार समिति के सदस्य एवं दर्जा राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार, विशिष्ट अतिथि मोहन पाठक, उपाध्यक्ष, उत्तराखंड खेल परिषद, उत्तराखंड सरकार, श्रीमती रसिका सिद्दीकी, उपकुलपति, उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निर्मला पंत ने संयुक्त रूप से प्रतिभागियों को सम्मानित किया।पुरस्कार प्राप्त करने वालों में दीपक मेहरा, भावेश बोरा, नीरज कुमार, मनीष आर्य, हेमांश, अकुंल, हिमांशु, गोविंद धोनी, माही राज, हर्षित बोरा, यामिनी, दीपिका एवं स्वाति सहित अन्य प्रतिभागी शामिल रहे।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छता, नशा-मुक्ति, आपसी भाईचारे, सद्भावना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। इस दौरान प्रतिभागियों ने “फिट रहेगा भारत, नशा-मुक्त रहेगा भारत” का संकल्प भी लिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में वरुण बेलवाल, विशेष कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय; किशोर जोशी, खेल प्रकोष्ठ सहसंयोजक; त्रिलोक जीना, श्याम भट्ट, सुरेश पांडे, विनय जोशी, किशोर पाल, उमेश रावत, जीवन प्रसाद, माधुरी ज्याला, अंकुश रौतेला, महेश बिष्ट, महेश फतर्याल, निलेश गुप्ता, हर्ष गोयल, निशांत मेहता, अमन नबियाल, भगवत मेर, कमल बिष्ट, गोविंद लटवाल, मनोज कुमार, राहुल सिंह, गोपाल नेगी, पूनम शिरोला, हेमलता शाह, किरण मौर्य सहित खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों, गणमान्य नागरिकों तथा जिला खेल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








