
चमोली : सेवा,सुशासन एवं समर्पण सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चार दिनों से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण का तत्काल समाधान किया गया।विकासखंड दशोली के ग्राम कौजपोथनी निवासी जयदीप सिंह ने मुख्यमंत्री के समक्ष लोक निर्माण विभाग में मोटर मार्ग एवं पुलिया निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदारी पंजीकरण का आवेदन चार दिनों से लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक औपचारिकताएं उसी दिन पूरी कर आवेदन का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद विभागीय अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लंबित प्रक्रिया पूर्ण की और शिविर स्थल पर ही जयदीप सिंह को ठेकेदारी पंजीकरण प्रमाण-पत्र सौंप दिया।प्रमाण-पत्र प्राप्त होने पर जयदीप सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित ऐसे शिविर आमजन के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई को सुशासन और जवाबदेही का प्रभावी उदाहरण माना जा रहा है


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








