घर से निकलने से पहले जान ले रूट, 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक हल्द्वानी शहर का ट्रैफिक रहेगा डाइवर्ट

हल्द्वानी : दिनांक 30.10.2024 से 03.11.2024 तक दीपावली, गोवर्धन पूजा,भाईदूज पर्व एवं वीकेंड के दौरान शहर हल्द्वानी का यातायात / डायवर्जन प्लानशहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन तीनपानी तिराहा से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

रामपुर रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त वाहन शीतल होटल तिराहा से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहा से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे। तथा यात्रा रूट पर वाहनों का दबाव अत्यधिक होने की दशा में नैनीताल की ओर जाने वाले वाहन पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर आरटीओ रोड से हनुमान मंदिर तिराहा से कमलुवागांजा होते हुए कालाढूंगी से अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

कालाढुंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल / लालडॉट तिराहा से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहा से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहा से गोला बाईपास और कॉल टैक्स /हाइडिल तिराहा से डाइवर्ट होकर पनचक्की से अपने गंतव्य को जायेंगे ।

पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले वाहन नारीमन तिराहा, कॉलटैक्स तिराहा, हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।रामनगर, बाजपुर से कालाढूंगी होकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले वाहन नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से रूसी वन होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

दीपावली, गोवर्धन पूजा,भाईदूज पर्व एवं वीकेंड के दौरान दिनांक 30.10.2024 से 03.11.2024 तक यात्रा रूट में यातायात का दबाव होने पर भारी वाहनों का प्रवेश दिन में 12:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा आवश्यक सेवा वाले भारी वाहन (जैसे सब्जी, फल, ईंधन, गैस, दूध आदि) के वाहन 16:00 बजे तक अपनी सेवाएँ पूर्ण कर लें। तत्पश्चात 16:00 बजे से 22:00 बजे तक आवश्यक सेवा वाले वाहनों का भी यात्रा रूट में आवागमन पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

काठगोदाम क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर समय 17:00 बजे से नैनीताल से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढुंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे व अल्मोड़ा, रानीखेत व कैचीधाम से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले वाहन भवाली से डायवर्ट होकर मस्जिद तिराहा से नम्बर वन बैंड ज्योलिकोट होते हुए रूसी बाईपास द्वितीय से रूसी बाईपास प्रथम होते हुए कालाढंगी से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर हल्द्वानी के रूट प्लान का अनुसरण कर पर्वतीय क्षेत्र- नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोडा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें