हल्द्वानी महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने संभाली सफाई अभियान की कमान, सुभाषनगर में चला विशेष सफाई अभियान

हल्द्वानी : स्वच्छ एवं सुंदर हल्द्वानी-काठगोदाम के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा वार्ड संख्या-06 सुभाषनगर में हनुमत सेवा सदन के समीप विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने किया।

अभियान के दौरान क्षेत्र की सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई कर कूड़ा-कचरा हटाया गया। महापौर ने मौके पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

इस दौरान नगर आयुक्त परितोष वर्मा सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम की प्राथमिकता है।

शहर के प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष सफाई अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने नागरिकों से भी अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा नगर निगम के सफाई अभियानों में सहयोग करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अतिक्रमण पर सख्त रुखमहापौर ने सार्वजनिक मार्गों, फुटपाथों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण को लेकर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। आमजन की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ad Ad

सम्बंधित खबरें