हल्द्वानी में करेंट लगने से पिता-पुत्री की मौत,AC का आउटडोर चेक करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

हल्द्वानी : हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 16 में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घर में लगे एयर कंडीशनर (AC) की आउटडोर यूनिट ठीक करते समय करंट लगने से 45 वर्षीय कार मैकेनिक नदीम और उनकी 12 साल की बेटी अल्जिबा की मौत हो गई। पिता को तड़पता देख मासूम बेटी उन्हें बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।टॉर्च दिखा रही थी बेटीमृतक के भाई नाजिम ने बताया कि नदीम मुखानी थाना क्षेत्र में कार गैराज चलाते थे।

यह भी पढ़ें 👉  705 दुग्ध समितियों में शान से लहराया तिरंगा, मुकेश बोरा ने किया ध्वजारोहण

सोमवार रात उन्हें घर के AC की आउटडोर यूनिट में करंट आने की बात पता चली। वे जांच करने छत के बाहर गए तो उनकी बड़ी बेटी अल्जिबा भी मोबाइल की टॉर्च से रोशनी दिखाने के लिए साथ चली गई।जांच के दौरान जैसे ही नदीम ने AC को छुआ, उन्हें जोरदार झटका लगा। पिता को तड़पता देख अल्जिबा ने तुरंत मोबाइल फेंक पिता को खींचने का प्रयास किया। लेकिन पिता को छूते ही वह भी करंट की चपेट में आ गई और दोनों वहीं अचेत होकर गिर पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कियापरिजनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए। आनन-फानन में दोनों को राजकीय सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नदीम अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं।एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया की दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

सम्बंधित खबरें