भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने साधा कांग्रेस पर निशाना

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा की कांग्रेस प्रदेश को अराजकता के माहौल मे झोकना चाहती है। कांग्रेस ने लगातार प्रदेश मे वैश्य समाज,व्यापारी वर्ग का शोषण किया है। भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा की रामनगर मे कांग्रेस नेता रणजीत रावत द्वारा एक वैश्य समाज के व्यापारी के कार्यालय और गोदाम मे कब्ज़ा कर लिया गया था जो की बार बार निवेदन करने के बाद भी नही छोड़ा जा रहा था। कांग्रेस नेता ने 2017 मे चुनावी कार्यालय के नाम पर उस जगह को किराये मे लेकर कार्यालय प्रारभ किया था परन्तु उनके द्वारा उस कार्यालय मे अवैध कब्ज़ा कर लिया गया।कांग्रेस नेता रणजीत रावत के यह आरोप हास्यास्पद है की पुलिस ने एक तरफ़ा कार्यवाही की है।कांग्रेस नेता रणजीत रावत ने क़ानून को अपने हाथ मे लेकर गुंडई कर अवैध कब्जे को वैध बनाने की कोशिश की।भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा की पुलिस को 112 पर सूचना मिली थी कि कांग्रेस नेता रणजीत रावत के कार्यालय में दो पक्षों के बीच तनातनी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस बल भेजा गया। मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पुलिस ने वहां मौजूदगी दर्ज की और स्थिति को नियंत्रण में रखा।विकास ने कहा की कांग्रेस नेताओं की यह प्रवति रही है की जनता की सम्पति को याचक बन कर प्राप्त कर लों और बाद मे उस पर अवैध कब्ज़ा कर लों।भाजपा प्रवक्ता विकास भगत ने कहा की बिना सच जाने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कपड़ी और हल्द्वानी विधायक सुमित हर्देयश का कांग्रेस नेता रणजीत रावत के समर्थन मे व्यापारी के खिलाफ जा कर खड़ा हो जाना उनके राजनीतिक समझ को दर्शाता है और जिस से यह स्पष्ट है की इनके द्वारा कांग्रेस नेता के अवैध कब्जे, गुंडई और अराजकता को संरक्षण दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें