तडागताल के अर्जुन सिंह बिष्ट बने सैन्य अधिकारी, क्षेत्र में खुशी की लहर

रिपोर्ट : ललित बिष्ट

अल्मोड़ा– चौखुटिया तहसील क्षेत्र के दूरस्थ उडखोला (तडागताल) निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट ने शनिवार को आर्मी कमीशन टेस्ट पास कर भारतीय सेवा में लेफ्टिनेंट की पदवी हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर तडागताल सहित विकास खंड में खुशी है। तथा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है।

मूल रूप से उडखोल (तडागताल) निवासी अर्जुन सिंह बिष्ट की शिक्षा हल्द्वानी के आर्यमान विक्रम बिरला पब्लिक स्कूल में 12वीं तक हुई। दसवीं में 92 व 12वीं में 94 प्रतिशत के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।12के बाद देश की सबसे कठिन परीक्षा आईआईटी जेई एडवांड पास की। उन्होंने सेना में जाने का फैसला लिया।

2021 में एनडीए की परीक्षा 22 में रैंक के साथ उत्तीर्ण की। तथा आईएएएम में 491 में चौथा स्थान व इन्फेंट्री कैडिट में दूसरा स्थान हासिल किया।तथा अपने पसंदीदा रेजीमेंट सिक्ख लाइट इन्फेंट्री में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनाती मिली है। उनके पिता दिलीप सिंह निजी क्षेत्र में इंजीनियर है। जबकि माता हेमा बिष्ट गृहणी है। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता सहित चौखुटिया क्षेत्र में खुशी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें