
हल्द्वानी : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज लोकसभा सदन में बजट पेश करने के बाद विपक्ष ने इस बजट को बेहद निराशाजनक बताया । हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा आज पेश हुए इस बजट में किसानों की, युवाओं की, आम आदमी की, महंगाई की, बेरोज़गारी से जूझ रहें युवाओ की समस्या सुधारने की कोई व्यवस्था नहीं हैं। 2 करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष रोजगार देने, किसानों की आयको दोगुना करने के जो वादे मोदी सरकार द्वारा किए गए वो सब झूठे साबित होते दिख रहे हैं। इसके साथ साथ सबसे बड़ा घात अग्निपथ योजना ला कर जो सरकार ने अग्निवीर बनाया हैं इससे हमारे पहाड़ के युवाओं के साथ बहुत बड़ा धोखा हुआ हैं। तो इसलिए इस बजट में निराशा के अलावा आम इंसान के हाथ कुछ नहीं लगा है।

1
/
207
तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत बाजार में घूमता नजर आया तेंदुआ #almora #jageshwardham
कैंची_धाम_मेला_2026 को लेकर नैनीताल पुलिस का स्पेशल ट्रैफिक प्लान
नैनीताल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी महिला तस्कर को किया गिरफ्तार
1
/
207

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








