सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, लोगो ने भाग के बचाई अपनी जान, व्यापारियों का हुआ लाखों का नुकसान देखिए यह वीडियो

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ यात्रा के अहम पड़ाव गौरीकुण्ड में बीती देर रात्रि एक होटल में गैस सिलेंडर फटने से भयानक आग लग गई। गनीमत रही की घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन होटल व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीम ने आग पर काबू पाया, मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी।बता दें कि बीती देर रात केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव गौरीकुण्ड स्थित गौरीमाई मंदिर के पास एक होटल में गैस सिलेंडर पर आग लग गई। आग इतनी भयानक थी देखते ही देखते धमाके शुरू हो गये।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा और गोविंद मेहता का दबदबा कायम245 दुग्ध समितियों में 238 का निर्विरोध निर्वाचन, सात समितियों में मतदान से हुआ फैसला

ऐसे में लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। करीब दो सिलेंडर घटना में फट गए। सूचना पर तत्काल एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने बताया कि होटल में 06 सिलिंडर रखे हुए थे, जिसमें से दो सिलेंडर फट गए थे। सौभाग्य से किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई, लेकिन होटल व्यापारी को लाखों का नुकसान हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा और गोविंद मेहता का दबदबा कायम245 दुग्ध समितियों में 238 का निर्विरोध निर्वाचन, सात समितियों में मतदान से हुआ फैसला
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें