अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विधायक सुमित से मिलने पहुंचा राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड का शीश मंडल

हल्द्वानी : आज राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखण्ड के शिष्टमंडल ने विधायक सुमित हृदयेश से उनके आवास पर मुलाकात की। शिष्टमंडल ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर एक ज्ञापन प्रस्तुत किया और सदन में उनकी आवाज़ उठाने का अनुरोध किया।

विधायक सुमित हृदयेश ने शिष्टमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे समाज की नींव हैं, और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा प्रदेश कार्यालय में दीपावली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

विधायक ने यह भी कहा कि वे सदन में शिक्षकों के हितों की आवाज़ बुलंद करेंगे और उनके लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे। इस दौरान राजकीय शिक्षा संघ के ज़िलाध्यक्ष डा.विवेक पाण्डे, रेखा धनिक, गिरीश चन्द्र जोशी, संगीता जोशी, त्रिलोक चन्द्र बृजवासी, गिरीश चन्द्र कांडपाल, हिमांशु पांडेय, डा.दिनेश जोशी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर महिलाओं की बढ़ी कमाई, नाबार्ड के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर नैनीताल के स्वयं सहायता समूहऐपण कला, हस्तशिल्प और LED झालरों की बढ़ी मांग, प्रशिक्षण से लेकर बाजार तक मिल रहे अवसर
Ad Ad

सम्बंधित खबरें