
नैनीताल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नैनीताल पुलिस ने जनपद के सभी थानों, कार्यालयों एवं पुलिस इकाइयों में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया। इस अवसर पर पुलिस लाइन नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।ध्वजारोहण के दौरान स्वतंत्रता संग्राम के महान सेनानियों तथा देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लोकतंत्र की रक्षा, आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने तथा ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। पुलिस कर्मियों ने भी देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और पूरी निष्ठा से जनसेवा करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता उच्च न्यायालय राजेश कुमार भट्ट, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल, सीओ नैनीताल अंजना नेगी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह, निरीक्षक अभिसूचना ज्ञानेंद्र शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इसके अलावा एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र ने पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय नैनीताल, एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल ने पुलिस बहुद्देशीय भवन हल्द्वानी में तथा जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं अग्निशमन अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों, थानों एवं फायर स्टेशनों में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया।पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को मिला सम्मानस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट कार्य एवं सेवाओं के लिए नैनीताल पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न पदकों एवं प्रशस्ति डिस्क से सम्मानित किया गया।
एसपी संचार नैनीताल रेवाधर मठपाल को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया।पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (सेवा के आधार पर) से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस चन्द्रशेखर तथा अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस जानकी वर्मा को सम्मानित किया गया।पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘गोल्ड’ (सेवा के आधार पर) अपर उप निरीक्षक नागरिक पुलिस हरीश चन्द्र को प्रदान की गई।वहीं पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क ‘सिल्वर’ (विशिष्ट कार्य हेतु) से मुख्य आरक्षी वीरेंद्र राम, आरक्षी शंकर नाथ (कोर्ट पैरोकार) तथा उप निरीक्षक दिलीप सिंह को सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा डिस्क सिल्वर प्रदान किए जाने की पूर्व में घोषणा की गई थी।
इस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता उच्च न्यायालय राजेश कुमार भट्ट को सेवा के आधार पर, सीओ भवाली रविकांत सेमवाल को विशिष्ट कार्य के लिए तथा आरक्षी मुन्नी देवी लोहानी को सेवा के आधार पर सम्मानित किया गया।एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विशिष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों का सम्मान अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने विश्वास जताया कि नैनीताल पुलिस के जवान इसी प्रतिबद्धता के साथ जनसेवा और विभागीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








