राधा रतूड़ी के मुख्य सचिव बनने से महिलाओ में खुशी : कल्पना बोरा

हल्द्वानी : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रवक्ता कल्पना बोरा ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा नारी शक्ति को वंदन किया है।उन्होंने कहा है कि प्रदेश के मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को नियुक्त करके सीएम धामी ने एक बार फिर महिला सशक्तिकरण के संकल्प पर मोहर लगा दी है।श्रीमती बोरा ने कहा पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह को महिला शक्ति वंदन के लिए समर्पित कर दिया और इसके आगे जाकर उत्तराखंड के सर्वोच्च प्रशासनिक पद पर श्री मती राधा रतूड़ी को नियुक्त कर ,उत्तराखंड की महिलाओ को प्रेरित किया है।श्रीमती बोरा नेउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी क धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा है कि नारी शक्ति को सम्मान देने की बात केवल धामी सरकार एवं मोदी सरकार ही कर सकती है ,उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही नारी शक्ति को सम्मान देती आई है। 23 वर्षों के उत्तराखंड में पहली बार सरकार ने एक महिला को मुख्य सचिव के दायित्व से नवाजने पर सभी महिलाओं को सम्मान दिया है और प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए अनेकों लाभकारी योजनाएं चला जा चलाई जा रही है जिसका महिलाओं को बहुत लाभ हो रहा है।श्रीमती बोरा ने कहा की नौकरियों में महिला आरक्षण हो या संसदीय सीटों में आरक्षण, मोदी सरकार ने इस और निर्णय लेकर महिलाओ का सम्मान बढ़ाया है।उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता कानून बना जाने से उत्तराखंड की महिलाओ के अधिकार सुरक्षित होंगे और उन्हे समाज में और भी सम्मान मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीमांत क्षेत्रों तक उत्तराखंड सरकार, विकास को नई रफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें