

हल्द्वानी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी स्थित मंडी समिति परिसर में डॉ. अनिल कपूर डब्बू, अध्यक्ष कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड, मंडी उत्तराखंड सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।कार्यक्रम में डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्र के गौरव, शौर्य और असंख्य बलिदानों को स्मरण करने का विशेष अवसर है। उन्होंने उपस्थित लोगों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के प्रति सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा की शपथ भी दिलाई गई।उन्होंने मंडी समिति परिसर में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस जवानों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया और सभी ने राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








