कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट पर फूटा भाजपा महिला मोर्चा का गुस्सा

हल्द्वानी : द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट के सोशल मीडिया में हो रहे वीडियो वायरल के मामले पर बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आज हल्द्वानी के बुधपार्क में विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपना विरोध जताया

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के निर्देश अनुसार द्वाराहाट के कांग्रेस विधायक मदन बिस्ट द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं सहित पार्टी पदाधिकारियों व भाजपा सरकार के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया गया जिसको लेकर महिला मोर्चा द्वारा द्वाराहाट विधायक का पुतला दहन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मना इंस्पिरेशन का रजत जयंती समारोह,स्पेक्ट्रम 2024 की मची धूम

जिसमें नैनीताल जिले के जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट , प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा कल्पना बोरा जी, जिला महामंत्री श्रंजन सिंह बरगली , अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य , मंडल अध्यक्ष किशोर जोशी , जिला महामंत्री पूनम जोशी , उपाध्यक्ष सीमा बत्रा , मंडल अध्यक्ष माला आर्य ,राशि जैन , भावना शाह , लीना शर्मा , कामायनी मिश्रा , प्रतिभा जोशी , वंदना पंत आदि सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Ad

सम्बंधित खबरें