5 हजार से अधिक भक्त होंगे शामिल, शुरू हुई भगवान राम बारात की भव्य तैयारी

हल्द्वानी : प्राचीन शिव मन्दिर कमेटी मंगल पड़ाव द्वारा अयोजित होने वाली भगवान श्रीराम बारात को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा आज पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की रूप रेखा बताई। संरक्षक रूपेन्द्र नागर व कार्यक्रम सयोजक हरिमोहन अरोड़ा ने बताया 15 अक्टूबर को भगवान श्री राम की भव्य बारात लटूरिया आश्रम बरेली रोड से दोपहर 2 बजे से निकाली जायेगी जिसमे हरिद्वार से 50 संतो की टोली माँ कालिका भव्य सरूप 11 हनुमानजी अलग अलग सरूप व विश्व हिन्दू परिसद की झांकी पंजाब बैंड जयपुर की शहनाई मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा।

यह भी पढ़ें 👉  धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मना इंस्पिरेशन का रजत जयंती समारोह,स्पेक्ट्रम 2024 की मची धूम

अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता व मीडिया प्रभारी हेमन्त साहू ने बताया कल अयोध्या से सन्दीप सिन्धी द्वारा भेजी गई मेहंदी को हजारों महिलाओं द्वारा लगाया जायेगा। हेमन्त साहू ने बताया राधा कृष्ण मन्दिर को अयोध्यापुरी की भव्यता के साथ सजाया जा रहा है। पत्रकार वार्ता में संरक्षक सुभाष मोंगा महामंत्री पदम् पाल सुशील गुप्ता शिव कपूर अमित आशवानी नन्द किशोर जायसवाल मुरली मुलानी हिमान्शु मिश्रा सूरज लम्बा प्रदीप कक्कड़ अनिल अग्रवाल सुनील गुप्ता सन्नी कपूर समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ad

सम्बंधित खबरें