कांग्रेस के प्रदर्शन को गंभीरता से नहीं लेती प्रदेश की जनता, जनता को भटकाने का कार्य कर रही है कांग्रेस : हेमंत द्विवेदी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

हल्द्वानी : भाजपा ने कांग्रेसी प्रदर्शन में लगाए आरोपों को सिरे से नकारते हुए फ्लॉप शो करार दिया है । भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस पर जमकर निशान साधा, हेमंत द्विवेदी ने कांग्रेस द्वारा नैनीताल में हुए प्रदर्शन को आपसी गुटबाजी के चलते जनता का ध्यान बांटने की कोशिश बताया।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश में सिर्फ जनता को भटकाने का कार्य कर रही है इसलिए जनता भी कांग्रेस को गंभीरता से नहीं लेती साथ ही कहा कि पीएम मोदी और सीएम धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार राज्य में अभूतपूर्व विकास कार्य कर रही है ।

राज्य में आधारभूत संरचना, जनकल्याण, सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक आदि सभी मोर्चों पर शानदार कार्य हो रहे हैं । रोजगार, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, नकल आदि को लेकर कांग्रेस के आरोप पूरी तरह निराधार एवं झूठ पर आधारित है। रोजगार की ही बात करें तो अब तक प्रदेश के इतिहास की सर्वाधिक 17 हजार सरकारी नौकरियां दी गई हैं । वही 10 हजार नई नौकरियों पर प्रक्रिया गतिमान है। हमारी सरकार ने जिस तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं इमानदार भर्ती प्रक्रिया से यह सभी नियुक्तियां दी हैं वह तो विपक्ष की कल्पना से भी परे है। क्योंकि इन्होंने तो अपने शासन में नियुक्ति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की बेल सींचकर युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना दिया था।

हम कठोरतम नकल निरोधक कानून लेकर आए और न केवल नकल माफियाओं पर लगाम लगाई, बल्कि एक के बाद एक सफलता से नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाई।हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए पांच दर्जन से अधिक भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है । जिसमें आईएएस आईएफएस समेत बड़ी संख्या में अधिकारी भी शामिल है। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सूचना के लिए 1064 टोल फ्री नंबर और ऐप लॉच किया, जिसके आधार पर विजिलेंस घूसखोरों को कानूनी शिकंजे में ले रही है । वही महिला अपराधों समेत कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश का ट्रैक रिकॉर्ड इस दौरान शानदार रहा है।

हम दंगाइयों को सबक सिखाने के लिए दंगारोधी कानून लेकर आए, लव जिहाद और लैंड जिहाद के खिलाफ कानून बनाकर कठोरतम कार्यवाही की गई। साथ ही मातृशक्ति को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर मजबूत करने का काम किया गया है । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा आज कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से मुद्दाविहीन एवं विचारहीन हो गई है। यही वजह है कि लगातार अन्तर्द्वंद से जूझती इस पार्टी के नेताओं के लिए, यह प्रदर्शन अपनी ही पार्टी के विरोधियों को ताकत दिखाने की कोशिश भर है। प्रदेश की जनता भी ऐसे प्रदर्शनों को गंभीरता से नहीं लेती है और विकास के मुद्दे पर सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है। हेमंत द्विवेदी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा उत्तराखंड

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें