21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हल्द्वानी में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित

हल्द्वानी : पुष्कर सिंह धामी सरकार ने चार साल पहले 23 मार्च को शपथ ली थी, सरकार के चार साल पूरे होने पर राष्ट्रीय नेताओं की बड़ी जनसभाओं के जरिए जश्न मनाने का दौर चल रहा है । हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद अब 21 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की हल्द्वानी में विशाल जनसभा की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,नारायण दत्त तिवारी के बाद सबसे लंबे समय तक देवभूमि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के कार्यकाल वाले नेता बन चुके है। वे लगातार साढ़े चार साल से अधिक, सरकार का नेतृत्व कर चुके है।वे ऐसे नेता भी है जो स्वयं विधान सभा चुनाव हारने के बाद भी मुख्यमंत्री बने क्योंकि उनके नेतृत्व में बीजेपी ने दोबारा सत्ता में न आने का मिथक तोड़ा।

हल्द्वानी ,कुमायूं का प्रवेश द्वार है जहां 21 मार्च को सरकार के चार साल पूरे होने का कार्यक्रम है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा मोतीराम बाबू राम इंटर कॉलेज मैदान में रखी गई है। जहां पूर्व में उनकी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जनसभाएं हो चुकी है।जानकारी के मुताबिक जनसभा के लिए पच्चास हजार लोगों की भीड़ जुटाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिए गए है। संगठन की ओर से प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल को कार्यक्रम का संयोजक बनाया गया है।खबर है कि संगठन ने 15 विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों,दायित्वधारियों, विधानसभा क्षेत्र में टिकट के दावेदारों को भीड़ जुटाने के लिए टारगेट दिए गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये दावेदारों का शक्ति परीक्षण है कि कौन कितना क्षेत्र में प्रभाव रखता हैं ,पार्टी और स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस विषय पर नजर रखे हुए है कि कौन कौन टिकट का दावेदार कितना कार्यकर्ताओं में और समाज में अपनी पकड़ रखता है।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा और गोविंद मेहता का दबदबा कायम245 दुग्ध समितियों में 238 का निर्विरोध निर्वाचन, सात समितियों में मतदान से हुआ फैसला

2027 में विधानसभा चुनाव है ,एक साल बचा है धामी सरकार और पार्टी संगठन चुनावी मोड में आ गए है। धामी सरकार की उपलब्धियां कैसे पब्लिक के बीच पहुंचे इसके लिए बड़े नेताओं की रैलियों का आयोजन किया जा रहा हैं।पार्टी सूत्रों के मुताबिक जानकारी के मुताबिक मैदानी क्षेत्र में दो बड़ी जनसभाओं के बाद अगली जनसभाएं श्रीनगर गढ़वाल, उत्तरकाशी,अल्मोड़ा पिथौरागढ़ में प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

फिलहाल बीजेपी चुनावी मोड में आ चुकी है, सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच लेजाने के साथ साथ पार्टी उन नेताओं पर भी नजर रख रही है जोकि विधान सभा चुनाव में टिकट के दावेदार है।ये भी तय है कि इस बार भी पिछले विधानसभा चुनाव की तरह कई विधायकों के टिकट कट सकते है और नए युवा नेताओं को मौका दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा और गोविंद मेहता का दबदबा कायम245 दुग्ध समितियों में 238 का निर्विरोध निर्वाचन, सात समितियों में मतदान से हुआ फैसला

खबर ये भी है कि केंद्रीय नेतृत्व ने सभी विधानसभा सीटों पर दावेदारों के सर्वे भी शुरू करवा दिए है। बरहाल राजनाथ सिंह की जनसभा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। रक्षा मंत्री 21 मार्च को सुबह पहले बरेली आयेंगे उसके बाद नैनीताल घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। राजनाथ सिंह दिन में डेढ़ बजे सवा तीन बजे तक हल्द्वानी कार्यक्रम में रहेंगे उसके बाद बरेली वापसी करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें