हल्द्वानी के जतिन जोशी ने किया शहर का नाम रोशन, उत्तराखंड बोर्ड हाई स्कूल में किया टॉप

हल्द्वानी : उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी हुए

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामनगर से परिणामों की औपचारिक घोषणा की।

10वीं में हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र जतिन जोशी और वीएमआईसी मंडलसेरा बागेश्वर के कमल चौहान ने संयुक्त रूप से 99.20 प्रतिशत लाकर प्रदेश में टॉप किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिब्यांशु बुडाकोटी ने जीता स्वर्ण पदक

इस वर्ष 10वीं में कुल 90.77% और 12वीं में 83.23% छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए हैं।

देहरादून की अनुष्का राणा ने 98.60% अंकों के साथ 12वीं कक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया है।

परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण आँकड़े:

परीक्षा की अवधि: 21 फरवरी से 11 मार्च तक

यह भी पढ़ें 👉  हीरानगर में तेज आवाज वाले वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 वाहन सीज

परीक्षा केंद्र: 1,245

परीक्षार्थियों की संख्या: कुल 2,23,403

10वीं: 1,13,690 छात्र

12वीं: 1,09,713 छात्र

छात्र अपने परीक्षा परिणाम UBSE की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सफल छात्रों को उज्जवल भविष्य की बधाई और शुभकामनाएं!

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें