जमरानी बांध परियोजना को मिली केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धाम व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया आभार एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जताई खुशी

हल्द्वानी : भाजपा कार्यकर्ताओ ने जमरानी बांध परियोजना की केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद कालाढूंगी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने विधायक बंशीधर भगत की आवास पर मिष्ठान वितरण किया और खुशियां मनाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भागीरथ प्रयासों से जमरानी बांध बनाने की मुहिम सफल हुई है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत ने कि जमरानी बांध परियोजना को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक परिश्रम के बाद केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुरेश गौड़ और धीरज पाण्डेय ने कहा की जमरानी बांध बन जाने से क्षेत्र मे सिंचाई एवं पेयजल की समस्या का समाधान होगा। इस योजना से क्षेत्र में गिर रहे भूगर्भी जल का स्तर भी ऊपर आएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र नेगी ने कहा कि जननी बात की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र की वर्षो पुरानी समस्या का समाधान होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

इस अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री कमल नयन जोशी,राजेंद्र नेगी,कल्पना बोरा,अलका जीना,दीपक बिष्ट, प्रकाश पटवाल, गौरव जोशी,दीपक सनवाल, हरीश नेगी, त्रिलोक निगलटिया, दिगंबर भोजन, सुनील जोशी, दयाल पांडे, गंगा सिंह कार्की,तारा कांडपाल, गोपाल डसीला,कौस्तुभ जोशी,महेश जोशी,जितेंद्र रावत,सौरभ बोरा, भगवान बिष्ट,मदन सिंह रावत,सतवंत सिंह,जगजीत सिंह भुल्लर,गोविंद सिंह बर्थी,कैलाश जोशी,कुंदन भाकुनी,डूंगर तोलिया, संजय भोजक,खजान दयाल, मोहित कांडपाल,प्रमोद पंत, देवकी नंदन जोशी, नवीन शर्मा, रणजीत औलख, वीरेंद्र कपकोटी समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से मिले चिकित्सा स्वास्थ्य निदेशक, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें