मुख्यमंत्री ने स्वयं को महिमा मंडित करने के लिए किया आयोजन जिला प्रशासन ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बनाई भूमिका सरकारी धन का हुआ दुरुपयोग : दीपक बल्यूटिया कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता

हल्द्वानी : हल्द्वानी में कल आयोजित हुए ईजा- बैणी महोत्सव पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं को महिमा मंडित करने का आयोजन किया जिसमे ज़िला प्रशासन ने बढ़चढ़कर कार्यक्रम की सफलता के लिए भूमिका निभाई। बल्यूटिया ने कहा पहली बार अपने को महिमामण्डित करने के लिए सरकारी धन का खुलकर दुरिपयोग किया गया। जो धन जनता के कल्याण में लगता उसे अपने प्रचार में उड़ाया गया। प्रदेश में जहाँ ईजा- बैणी अपने भाई बेटों की बेरोगारी से त्रस्त हैं वहीं रसोई में महँगाई की मार महेंगी रसोई गैस, महेंगा राशन ने ईजा- बैणी की कमर तोड़ दी है। आमा बुबू के इलाज के अस्पताल में सुविधा नहीं है। पहाड़ों में अस्पताल रेफर केंद्र बन गए हैं जिनमे एम्बुलेंस तक नहीं हैं बच्चों की शिक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं आए दिन सरकारी विद्यालय बंद हो रहे हैं और जो हैं उनकी हालत बहुत खराब है जिसमे शिक्षक भी मानकानुसार नहीं हैं। सड़के खस्ताहाल हैं आए दिन दुर्घटनाए हो रही जिसमे लोगों की जान जा रही है। अंकिता इस प्रदेश की बेटी थी जिसकी निर्मम हत्या कर दी गई लेकिन आज तक उस सफेदपोश का नाम उजागर नहीं हुआ जो संलिप्त था। शहीद सैनिकों की वीरांगनाओं को उनको मिलने वाली सम्मान राशि 10 लाख रुपये से वंचित करने की मनसा से सरकार उच्चतम न्यायालय गई जिससे साफ होता है कि सैनिकों की हितैसी नही है।ऐसे में महोत्सव के नाम पर स्वयं को महिमांडित किया जा रहा है। महोत्सव को सफल बनाने के लिए सरकारी धन की खुलकर बर्बादी की गई। आरटीओ ने 800 बसों को अधिगरण किया जिसमे तेल पूर्ति विभाग ने नगर निगम से पर्ची देकर किया गया। 35000 भोजन के पैकेट जिसमे दूषित भोजन ईजा- बैणी को परोसा गया। अच्छा हुआ ईजा- बैणी ने भोजन नहीं खाया अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती जिससे प्रदेश कलंकित होता। शहर को पोस्टर बैनरों से पाट दिया जिसमें लाखों रुपये बर्बाद किए गए। पूरे कार्यक्रम में करोणों रुपए स्वाह कर दिए गए जिसका ईजा- बैणी को लाभ नहीं मिला। उद्योग लगाने के नाम पर रोड शो कर प्रदेश का पैसा उड़ाया जा रहा जिससे कोई लाभ नहीं होना।प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह सरकारी धन का अपने को महिमामण्डित करने में जो दुरुपयोग किया गया उसके खिलाफ मा० उच्च न्यायालय वाद दायर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सीएम धामी ने की समीक्षा 50.56 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन, 66.07 लाख यात्रियों का पंजीकरण

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें