हल्द्वानी महापौर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने निगम के इन वार्डो की जनता को दी सौगात

हल्द्वानी न्यूज़ : हल्द्वानी नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के महापौर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने आज हल्द्वानी निगम वार्ड नं- 46 के मालती विहार में मनोज पाठक के घर से गिरीश चन्द्र तिवारी के घर तक सी.सी. (सीमेंटीकरण) द्वारा रोड का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत रू. 24.83 लाख) और दक्ष एनक्लेव में नीरज पाण्डे जी के घर से नवीन जोशी जी के घर तक सी.सी. (सीमेंटीकरण) द्वारा रोड का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत रू. 17.50 लाख) का शिलान्यास एवं वार्ड नं- 47 के कृष्णा विहार में हेम जोशी जी के घर से गिरीश चन्द्र जोशी जी के घर तक सी.सी. (सीमेंटीकरण) द्वारा रोड का निर्माण कार्य (स्वीकृत लागत रू. 43.60 लाख) का शिलान्यास नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला ने कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत की उपस्थिति में किया।

यह भी पढ़ें 👉  धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मना इंस्पिरेशन का रजत जयंती समारोह,स्पेक्ट्रम 2024 की मची धूम

इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विकास भगत , वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज पाठक , बिठोरिया मण्डल अध्यक्ष सुरेश गौड़ , अवर अभियंता महेंद्र सिंह बिष्ट , सहायक अभियंता नवल नौटियाल आदि समस्त स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।

Ad

सम्बंधित खबरें