उत्तराखंड में महसूस किए गए भूकंप के झटके

हल्द्वानी : शुक्रवार को उत्तराखंड में कई जगह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शुक्रवार शाम तकरीबन 7:55 पर अचानक पर देवभूमि की धरती भूकंप से कांप उठी।गनीमत यह रही की कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था। इसलिए इसके झटके नेपाल से सटे हुए उत्तराखंड में महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जहां नेपाल में रहा वहीं इसके झटके नेपाल से सटे हुए पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में भी महसूस किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चार दिन से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण का हुआ तत्काल, लोक निर्माण विभाग ने पूरी की प्रक्रिया, शिविर में लाभार्थी को सौंपा गया पंजीकरण प्रमाण-पत्र

देवभूमि उत्तराखंड में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर भाग निकले। नेशन सेंटर फॉर सीमालॉजी ने इसकी जानकारी दी है। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है।यहां उत्तराखंड में भी कई जगहों में भूकंप के महसूस किए गए है। नेपाल बॉर्डर से सटे चंपावत, पिथौरागढ़ में झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5 मापी गई है। ये भूकंप करीब 20 किलोमीटर की गहराई में था। फिलहाल किसी तरह के जान माल के नुकसान की जानकारी नहीं है।देवभूमि उत्तराखंड के साथ ही इसका असर बिहार, उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक महसूस किया गया हैं। हालांकि ये झटके काफी हल्के थे, जिससे ज्यादा संख्या में लोगों को ये महसूस नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर चार दिन से लंबित ठेकेदारी पंजीकरण का हुआ तत्काल, लोक निर्माण विभाग ने पूरी की प्रक्रिया, शिविर में लाभार्थी को सौंपा गया पंजीकरण प्रमाण-पत्र
Ad Ad

सम्बंधित खबरें