आंचल दुग्ध संघ की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए डेयरी विकास निदेशक ईलागिरी, 84 करोड़ के प्लांट का किया निरीक्षण

लालकुआं : उत्तराखंड डेयरी विकास विभाग के निदेशक ईलागिरी ने गुरुवार को नैनीताल आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड का निरीक्षण कर दुग्धशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दूध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण, स्वच्छता, पैकेजिंग एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कार्यप्रणाली की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निदेशक को दुग्ध उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, सहकारी व्यवस्था तथा दुग्ध उत्पादक किसानों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। निदेशक ईलागिरी ने दुग्धशाला में अपनाई जा रही आधुनिक तकनीक, गुणवत्ता मानकों और सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए खाद्य सुरक्षा मानकों के प्रभावी अनुपालन पर संतोष व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  BREAKING हल्द्वानी में भूकंप के झटके, दिल्ली-NCR से लेकर हल्द्वानी तक महसूस हुए

उन्होंने विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर दूध की गुणवत्ता जांच, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था का भी अवलोकन किया। साथ ही उत्पादन क्षमता, उत्पादों की मांग तथा भविष्य की विस्तार योजनाओं की जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।

इसके बाद निदेशक ने लगभग 84 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री तथा तकनीकी मानकों की समीक्षा करते हुए परियोजना को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  वन्यजीव संरक्षण की बारीकियों से रूबरू हुए विद्यार्थीसांपों की पहचान से लेकर बाघों के संरक्षण तक विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव

अधिकारियों ने बताया कि प्लांट के शुरू होने के बाद दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे दुग्ध उत्पादक किसानों को बेहतर विपणन सुविधा और उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।

इस अवसर पर नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, प्रभारी प्रशासन एवं विपणन संजय सिंह भाकुनी, प्रभारी कारखाना प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी उपार्जन सुभाष बाबू, प्रभारी अभियंत्रण राजू दुम्का, प्रभारी गुणवत्ता नियंत्रण आर.सी. आर्या, प्रभारी स्टोर खलील अहमद, प्रभारी यातायात पूरन चंद्र मिश्रा, प्रभारी एमआईएस कमलेश कुमार, दिनेश कुलौरा, विपिन तिवारी, कमल गरवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिए नियुक्ति पत्र, सेवाभाव और संवेदनशीलता के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें