दु:खद समाचार : उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गी पंडित नारायण दत्त तिवारी के छोटे भाई का हुआ निधन

लखनऊ : शोक संदेश -आज बड़े दु:ख के साथ सुचित करना पड़ रहा है कि उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.पं.नारायण दत्त तिवारी जी के छोटे भाई बनारस विश्व विद्यालय के पूर्व प्रोफेसर श्री रमेश तिवारी जी का लगभग 94 वर्ष की आयु में आज दोपहर संजय गांधी पी.जी.आई.अस्पताल लखनऊ में निधन हो गया है।

वे दो तीन माह से काफी अस्वस्थ चल रहे थे और उपचाराधीन थे। उनके निधन के वक्त उनके पुत्र श्री मनीशी तिवारी जी, पत्नी श्रीमती उमा तिवारी जी, चचेरे भाई श्री दुर्गादत्त तिवारी जी,भतीजे श्री भुवन चन्द्र तिवारी जी आदि परिजन मौजूद थे। उनके निधन का शोक समाचार मिलते ही उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के उनके सभी शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई। और अधिकतर लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास महानगर-लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

कांग्रेस सेवादल संगठन, समस्त कांग्रेस जनों, बिशेकर गांधीवादी विचारक समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों सहित तमाम लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे स्वस्थ समाज के लिए बड़ी क्षति बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें