उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे केदारनाथ धाम, जय श्री राम के नारों से हुआ मुख्यमंत्री का स्वागत

Ad Ad Ad

रुद्रप्रयाग : मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने रविवार को केदारनाथ धाम पहुँच कर बाबा केदार के दर्शन कर रूद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान केदारनाथ से विश्व में सुख समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए बाबा केदारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। तकरीबन दो घंटे के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान केदारपुर में लगातार जय श्री राम एवं हर-हर महादेव के नारे लगते रहे।

जहां से भी मुख्यमंत्री योगी गुजरते वहां उनके अभिवादन को खड़े श्रद्धालु जयकारे लगाते रविवार को करीब सवा दस बजे मुख्यमंत्री योगी केदारनाथ हैली पैड पर पहुचें जहाँ केदारनाथ हैली पैड पर उनका स्वागत बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजयेंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रप्रयाग अमरदेई शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष महावीर पंवार, जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सत्संग संस्था के सदस्यों ने की भेंट,आपदा राहत हेतु सत्संग संस्था ने मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की ₹1 करोड़ की सहयोग राशि

वहीं पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। यहाँ पर तीर्थ पुरोहितों से भेंट करने के बाद मुख्यमंत्री योगी जीएमवीएन अतिथि ग्रह में कुछ देर विश्राम किया जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी बीकेटीसी हट में मुख्य पुजारी शिवलिंग से मिले। पुजारी एवं अन्य तीर्थ पुरोहितों से भेंट के बाद तीर्थ पुरोहित समाज दंड की अगुआई में उन्हें मंदिर तक ले गए, यहाँ उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर विश्व में सुख समृद्धि एवं जन कल्याण की कामना की। करीब डेढ़ घंटे चली पूजा के दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा केदारनाथ का रूद्राभिषेक कर विशेष गो मुखी शृंघी से दूध एवं जल भी चढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  डांडिया क्वीन बनने का सपना आपका होगा पूरा, यहां आकर करें जल्द रजिस्ट्रेशन, 24 सितंबर को नैनीताल में लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से होने जा रहा डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

Ad

सम्बंधित खबरें