एसएसपी नैनीताल की एक अनूठी पहल दीपावली से पहले निलंबित पुलिस कर्मियों के चेहरे पर लोटाई मुस्कान ,07 कर्मियों को किया बहाल

हल्द्वानी : दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस विभाग में एक अनूठी पहल करते हुए निलंबित पुलिस कर्मियों को दीपावली पर्व से पूर्व बहाली का तोहफा* प्रदान किया है, जिससे उनके कर्मी और परिजन खुशी से त्यौहार मना सकें।

इस विशेष अवसर पर 7 पुलिस अधि0/कर्म0 (02 उ0नि0, 01 हे0का0, 04 का0) पुलिस कर्मियों को बहाल किया गया है, *जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान लौटी है।* साथ ही सभी को भविष्य में ड्यूटी के प्रति लापरवाही न बरतने हेतु भी प्रेरित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण 11 का दमदार प्रदर्शन, हल्द्वानी मीडिया 11 को 60 रन से दी शिकस्त

त्यौहार से पहले इस दरियादिली ने न केवल बहाल किए गए कर्मियों के परिवारों में खुशी की लहर दौड़ाई है, बल्कि *विभाग में एक सकारात्मक संदेश* भी भेजा है। एसएसपी महोदय “हमारा प्राथमिक उद्देश्य हमारे कर्मियों की भलाई है। त्योहारों के इस मौसम में हमें एक-दूसरे के प्रति सहानुभूति, तनावमुक्त हेतु हरसंभव प्रयास किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा, क्षेत्र पंचायतों के लिए की चार अहम घोषणाएं

यह कदम न केवल पुलिस बल के मनोबल को बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि यह दर्शाता है कि एसएसपी अपने कर्मचारियों की भलाई के प्रति गंभीर हैं। त्यौहार के चलते एसएसपी की इस पहल ने सभी को एक नई उम्मीद दी है और पुलिस विभाग में एकता का संचार किया है।*

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खेल महाकुम्भ-2026 के समापन पर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, देहरादून बना चैम्पियनशिप ट्रॉफी विजेता
Ad Ad

सम्बंधित खबरें