गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी का भंडाफोड़, 02 पिकअप वाहन पकड़े गए, 04 अभियुक्त गिरफ्तार

नैनीताल: थाना तल्लीताल पुलिस ने गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी करते 02 पिकअप वाहन में पकड़े गए, 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा जानकारी दी गई कि मुखबिर की सूचना पर ज्ञात हुआ है कि दो पिकअप वाहन, जिनमें इंडेन कमर्शियल गैस सिलेंडर भरे हैं, मल्लीताल से तल्लीताल की ओर आ रहे हैं, जिनका प्रयोग अवैध रूप से कालाबाजारी हेतु किया जा रहा है। सूचना के आधार पर डांट चौराहे पर चेकिंग* अभियान चलाया गया, जिसमें दो पिकअप वाहन क्रमांक – 1. UK04CC1748 2. UK04CC1896 को रोका गया। जांच करने पर दोनों वाहनों में क्रमशः 30 (23 भरे, 7 खाली) एवं 28 (17 भरे, 11 खाली) कमर्शियल इंडेन गैस सिलेंडर पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

वाहन चालक व सहायक क्रमशः- सूरज सिंह पुत्र संग्राम सिंह, निवासी अमृत रसोई, तल्लीताल तथा अशोक बिष्ट पुत्र जय लाल निवासी गाड़ी पड़ाव, मल्लीताल, हितेश चंद्र पुत्र प्रकाश चंद्र, निवासी ओक पार्क, मल्लीताल, गणेश बिष्ट पुत्र महेंद्र बिष्ट, निवासी रॉयल होटल कंपाउंड, मल्लीताल उक्त सभी व्यक्ति वैध कागजात प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे एवं सिलेंडरों के संबंध में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त गैस सिलेंडरों की आपूर्ति अवैध रूप से की जा रही थी। अभियुक्तों को *आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अंतर्गत गिरफ्तार* कर लिया गया है तथा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें