आखिर क्यों कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने इस फैक्ट्री के संचालन को बन्द करने के दिए निर्देश?

हल्द्वानी : जनता मिलन में आज जनसुनवाई के दौरान शिकायत आई कि रामपुर रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में पेंट फैक्ट्री संचालित हो होने पर आयुक्त द्वारा सायं स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने पाया कि अवैध रूप से पेंट फैक्ट्री संचालित हो रही थी। उन्होंने पाया कि पुराने पेंट को एक्सपारी डेट के माल को नये पैकिंग कर बेचा रहा था, जो मेटेरियल इस्तेमाल हो रहा था वह बहुत ज्वलनशील था साथ ही एसिड का स्टोरेज भी मिला। फायर डिपाटमेंट से एनओसी नही ली गई साथ ही जीएसटी के बिलों में भी छेडछाड की गई थी। तथा पंजीकरण भी मौके पर फैक्ट्री के स्वामी द्वारा नही दिखाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की नई पहल : ग्रामीण विकास और सामाजिक जागरूकता को मिलेगा बढ़ावा

आयुक्त ने मौके पर फायर एवं जीएसटी विभागों के अधिकारियों को तलब कर फायर विभाग एवं जीएसटी अधिकारियों को तत्काल जंाच करने के निर्देश दिये और कहा कि संगीन मामला बनता है तो एफआईआर दर्ज कर मुकदमा चलाया जायेगा। उन्होंने तत्काल रिहायशी इलाके में फैक्ट्री के संचालन को बन्द करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  साहित्य अकादेमी और संस्कृत विश्वविद्यालयों ने संयुक्त रूप से संस्कृत विद्वान आचार्य दिनेश चन्द्र जोशी के जीवन एवं विरासत को किया नमन।,आचार्य दिनेश चन्द्र जोशी को श्रद्धांजलि स्वरूप स्मारक डाक टिकट एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
Ad Ad

सम्बंधित खबरें