कल हल्द्वानी शहर का ट्रैफिक रूट रहेगा डायवर्ट

हल्द्वानी : हल्द्वानी दिनांक 07/08.08.2024 को नारीमन चौराहे से रेलवे स्टेशन काठगोदाम तक वृक्षों के कटान कार्य के दौरान यातायात डाइवर्जन किया जाएगा

यह डायवर्जन प्लान दिनांक 07/08.08.2024 को प्रातः 10:00 बजे से 17:00 बजे तक लागू रहेगा। इस प्रकार रहेगा डायवर्सन प्लान

1- पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

2- शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन-■ शनि बाजार से हुए गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय की 36वीं विद्यापरिषद बैठक सम्पन्न, 19 प्रस्तावों को मिली सर्वसम्मति से मंजूरी

■ सिंधी चौराहे से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

■ एस०डी०एम० कोर्ट तिराहे से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

■ तिकोनिया चौराहे से राजपुरा होते हुए गोल्वा कम्पाउण्ड से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तव्य को जायेंगे।

3- रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन गन्ना सैन्टर से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद प्रथम बार हल्द्वानी पहुंचे प्रकाश जोशी, स्वराज आश्रम में हुआ भव्य स्वागत

4- बरेली रोड से अपने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे

5- रोडवज/केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज/केमू की बसें ताज चौराहे से गोलापुल होते हुए गोला बाईपास रोड को प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रभारी बनने के बाद प्रथम बार हल्द्वानी पहुंचे प्रकाश जोशी, स्वराज आश्रम में हुआ भव्य स्वागत

6- कॉलटैक्स तिराहे से नारीमन तिराहे तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें