बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर अब होगी सख्त कार्यवाही

रिपोर्ट ललित बिष्ट

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा पुलिस के थाना देघाट ने 02 मकान मालिकों और 14 संदिग्धों के विरुद्ध की उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद में निवासरत सभी बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन चैक करने और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

आज प्रातः 06.00 बजे से सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व मे दो टीमें बनाकर थाना क्षेत्र में किराएदार व मजदूरों का सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 105 किराएदार व मजदूरों का सत्यापन किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  अनुभव और उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए भाजपा ने भुवन जोशी बनाया प्रदेश प्रशिक्षण अभियान टोली के सदस्य

सत्यापन के दौरान 02 मकान मालिकों द्वारा अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नही कराया गया था,उनके विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए ₹5000- 5000 का कुल 10000₹ जुर्माना किया गया तथा लोगों को हिदायत दी गई कि किराएदारों व मजदूरों का सत्यापन अति शीघ्र करा लें अन्यथा विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  2 जून से एशियन लीजेंड्स सीज़न 2 की होगी शुरुआत, रुद्रपुर में खिलाड़ियों ने कुछ इस तरह ट्रॉफी का किया अनावरण, लीग के निदेशक नीरज कुकरेजा ने कहीं यह बात देखें वीडियो

इसके अलावा फेरी आदि लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर कुल 14 बाहरी लोगों पर पुलिस अधिनियम में कार्यवाही करते हुए 3500₹ जुर्माना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि* *सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
Ad Ad

सम्बंधित खबरें