
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता भुवन चंद खंडूरी का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से प्रदेशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।भुवन चंद खंडूरी उत्तराखंड की राजनीति का एक बड़ा और सम्मानित चेहरा रहे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को आगे बढ़ाया। उनकी सादगी, ईमानदारी और प्रशासनिक क्षमता के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
वह वर्तमान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतू भूषण खंडूरी के पिता थे। उनके निधन पर विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय की ओर से शोक संदेश जारी किया गया है।राजनीतिक, सामाजिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उनके निधन को उत्तराखंड राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।
ADVERTISEMENTS

1
/
208
बारिश ने खोली #हल्द्वानी के अतुल अनु विहार कॉलोनी की सड़क की पोल, सड़क में हुआ घड्डा
प्राइवेट स्कूल द्वारा फीस वृद्धि पर नैनीताल डीएम का बड़ा एक्शन #nainital #privateschools #haldwani
नैनीताल–भीमताल में भारी बारिश का कहर!अलचौना में पहाड़ी दरकी, घरों में घुसा मलबा-बोल्डर#nainital
1
/
208

यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








