साह-चौधरी समाज की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, मनोज साह उर्फ मन दा बने अध्यक्ष

नैनीताल : साह-चौधरी समाज की आम सभा रविवार को श्रीराम सेवक सभा भवन में आयोजित हुई । जिसमें आम सहमति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया ।बैठक में समाज की निवर्तमान कार्यकारणी द्वारा किए गए कार्यों का विवरण और लेखा जोखा रखा गया । साथ ही समाज के सदस्यों द्वारा भविष्य के कार्यक्रमों के लिए विचार किया गया । जिसके बाद पुरानी कार्यकारणी को भंग कर सर्वसहमति से 3 वर्षों के लिए नई कार्यकारणी का गठन किया गया

। नई कार्यकारणी में अध्यक्ष मनोज साह (मन दा) ,उपाध्यक्ष हितेश साह ,महिला उपाध्यक्ष भारती साह, सचिव शैलेंद्र चौधरी, संगठन सचिव मयंक साह, उपसचिव हर्षित साह, उपसचिव महिला ममता साह, कोषाध्यक्ष अखिल साह, मीडिया प्रभारी मोहित लाल साह, ऑडिटर किशन लाल साह को बनाया गया ।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में सुरेश लाल साह, सुरेश चंद्र चौधरी, मनोज साह, शैलेंद्र साह, ललित मोहन साह,हर्ष साह, बिमल साह, घनश्याम लाल साह, मनोज साह जगाती, कौशल साह जगाती, मोहित साह, मनोज साह एडवोकेट, दीपक साह,प्रगति साह,अभय साह, अतुल साह, दीपा चौधरी,ज्योति चौधरी,सीमा साह एडवोकेट,मीनू साह,सीमा साह को नामित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें