विधायक सुमित हृदयेश ने सरकार के बजट को बताया दिशाहीन और निराशाजनक

हल्द्वानी : हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने सरकार के बजट को निराशाजनक और दिशाहीन बताते हुए कहा है कि यह बजट केवल पूंजीपतियों के हितों को साधता है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार का विदाई बजट करार देते हुए आरोप लगाया कि यह बजट महंगाई और बेरोजगारी को बढ़ाएगा। हृदयेश के अनुसार, बजट में युवाओं, बेरोजगारों, व्यापारियों और महिलाओं के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना को वापस लेने, ओपीएस लागू करने और नीट पेपर लीक मामले के समाधान के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है। सुमित हृदयेश ने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बजट केवल छलावा है

यह भी पढ़ें 👉  हीरानगर में तेज आवाज वाले वाहनों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 वाहन सीज

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें