हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा अपडेट : 2 और उपद्रवी को पुलिस ने किया गिरफ्तार टोटल संख्या पहुंची 96

हल्द्वानी न्यूज़ : 8.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में *थाना-बनभूलपुरा में 03 अभियोग* मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त *उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एस0एस0पी0 नैनीताल के निर्देशन में* श्री प्रकाश चन्द्र एसपी सिटी हल्द्वानी, श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध समितियों के चुनाव में मुकेश बोरा और गोविंद मेहता का दबदबा कायम245 दुग्ध समितियों में 238 का निर्विरोध निर्वाचन, सात समितियों में मतदान से हुआ फैसला

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर* घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 94 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामदकिये गये। इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त अन्य 02 उपद्रवियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। मु0अ0सं0-23/2024 में अभियुक्तगण

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

1. आरिश उर्फ हरदा पुत्र पप्पू निवासी- मलिक का बगीचा वार्ड न0- 31 बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष।

2.समीर उर्फ नन्नू पुत्र अय्यूब निवासी- मोहम्मदी मस्जिद के पास बन्द गली इन्द्रा नगर बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष। अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 96 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  मेहनत लाई रंग: कृतिका साह ने CSIR-UGC NET JRF में हासिल की 68वीं रैंक

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें