मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, शेर नाला पुल का किया लोकार्पण

हल्द्वानी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को जनपद नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी, चोरगलिया पहुंचे। हैलीपैड पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, उत्तराखंड सरकार में विभिन्न दायित्वधारी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी में क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। छोटी-छोटी समस्याओं के लिए लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।इसके बाद मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी-चोरगलिया-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में 993 लाख रुपये की लागत से निर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का लोकार्पण किया।गौरतलब है कि मानसून के दौरान शेर नाला उफान पर आने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार मार्ग बाधित होने के कारण लोगों को लंबी दूरी तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था। नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु के लोकार्पण से क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ पर्यटकों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।क्षेत्रवासियों ने पुल के निर्माण और लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश: 15 अक्टूबर तक दुरुस्त होंगी नैनीताल जनपद की सभी क्षतिग्रस्त सड़कें
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें