कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने जनसंपर्क अभियान किया तेज आज इस क्षेत्र के लोगों से करेंगे मुलाक़ात।

हल्द्वानी : लोकसभा चुनाव की वोटिंग में अब कुछ समय का वक्त बाकी है ऐसे में सभी प्रत्याशियों ने कमर कसते हुए अपने जनसंपर्क अभियान को तेज कर दिया है वही बात करेंनैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाश जोशी ने भी अपने जनसंपर्क अभियान कर लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं इसी क्रम में कल उन्होंने बडैत, हैड़ाखान, खनस्यू, पतलोट, भिड़ापनी, हरिनगर, मौरनोला और पहाड़पानी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया तथा जनसभा के माध्यम से पहाड़ी क्षेत्रों के विकास के कांग्रेस के रोडमैप से अवगत कराया।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने कहा कि पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी पहाड़ के ही काम नही आ पा रही, इसके कारणों को पता करके दूर करने का कार्य किया जायेगा। अग्निवीर योजना को बंद कर सेना को फिर से मजबूत कर युवाओं के सपनो को फिर से आबाद किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसओजी व मुखानी पुलिस टीम को मिली बड़ी कामयाबी, अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भीमताल स्वतंत्रता सेनानि परिवारों का गढ़ है। विकास पुरुष पंडित नारायण दत्त तिवाड़ी जी की जन्मभूमि है। इसी नाते भीमताल मे कांग्रेस की जड़े बहुत मज़बूत है और इसका फायदा कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को अवश्य मिलेगा। बडैत क्षेत्र के ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र आर्या ने समर्थकों संग भाजपा की विकास विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर आज भाजपा छोड़ काँग्रेस की सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रकाश जोशी नैनीताल कांग्रेस के लिए उम्मीदों का प्रकाश बन कर आये है, जनता का भरपूर आशीर्वाद कांग्रेस को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मना इंस्पिरेशन का रजत जयंती समारोह,स्पेक्ट्रम 2024 की मची धूम

पीसीसी सदस्य सतीश नैनवाल ने कहा कि भीमताल विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रो में व्यापक प्रचार प्रसार ने भाजपा की नींद उड़ा दी है।

कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी आज रात धारी मे रात्रि प्रवास करेंगे और कल प्रातः फिर से भीमताल और नैनीताल विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रो में प्रचार को गति देंगे।इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी गोपाल बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरू, भीमताल चैयरमेन दीपू चनौतिया, राजेंद्र बिष्ट, नंदन दुर्गापाल, डॉ. केदार पलड़िया, बलवंत बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र बोरा, जिला महामंत्री प्रताप बर्गली, खीमराज बिष्ट, मनोज आर्य, संजय, दीवान सिंह मटियाली, दया किशन, मदन बोरा, दयाल सिंह, नवीन पलड़िया, प्रताप संभल, इंदर सिंह संभल, दयाल संभल, प्रताप राम, तेज सिंह मेहता आदि लोगो ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी संग प्रचार प्रसार में सहयोग दिया।

Ad

सम्बंधित खबरें