गेवाड़ घाटी,चौखुटिया में मिनी माउंटेन मैराथन का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट ललित बिष्ट

अल्मोड़ा : गेवाड़ घाटी, चौखुटिया में आज हिमगिरि ग्रीन फाउंडेशन के द्वारा मिनी माउंटेन मैराथन का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ बीज बचाओ आंदोलन के संयोजक विजय जड़धारी द्वारा किया गया।जिसमें वर्ल्ड साइकिलिस्ट प्रदीप राणा,युवा कवि हर्ष काफ़र के साथ साथ सैकड़ों प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खेल महाकुम्भ-2026 के समापन पर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह, देहरादून बना चैम्पियनशिप ट्रॉफी विजेता

13-18 वर्ष आयु के प्रतिभागियों द्वारा निशुल्क रजिस्ट्रेशन किया गया।इस माउंटेन मैराथन का उद्देश्य प्रतिभागियों की शारीरिक दक्षता का मूल्यांकन करने के साथ साथ उनको प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करना भी है। इस माउंटेन मैराथन में विजेताओं को टी शर्ट्स,मैडल के साथ ही नकद धनराशि से भी पुरस्कृत किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी का पंचायत प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा, क्षेत्र पंचायतों के लिए की चार अहम घोषणाएं
Ad Ad

सम्बंधित खबरें