हल्द्वानी में भाजपा महिला मोर्चा का ‘लखपति दीदी सम्मेलन’, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का हुआ सम्मान

हल्द्वानी : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, जिला नैनीताल की ओर से विधानसभा हल्द्वानी में जिला अध्यक्ष कंचन उप्रेती के नेतृत्व में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित करना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी देना रहा

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी एवं महिला सशक्तिकरण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।सम्मेलन के दौरान जनजागृति, उमंग, नवदुर्गा, श्यामा, नव चेतना, स्वर्णिमा, महिला एवं पिछड़े, माँ शक्ति, युक्ति, पूर्णिमा सहित अनेक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महाजन वैश्य महासभा हल्द्वानी की कार्यकारिणी का विस्तार, जल्द होगा शपथ ग्रहण समारोह

कार्यक्रम में महापौर गजराज सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष एवं प्रभारी नवीन भट्ट, दर्जा राज्य मंत्री मोहन पाठक, रेनू अधिकारी, कौस्तुभ नंद जोशी, प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम प्रदेश सहसंयोजक विजया लक्ष्मी, प्रदेश सहसंयोजक भूमिका गोयल, प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, जिला महामंत्री राशी जैन, गुंजन सडाना, बसंती महरा सहित भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन महिलाओं के सम्मान एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।

सम्बंधित खबरें