हल्द्वानी दुःखद खबर गुलदार ने 7 साल के बच्चे को बनाया अपने निवाला

हल्द्वानी : हल्द्वानी से दुःखद खबर सामने आ रही हैँ । जहाँ कल देर रात हल्द्वानी वनप्रभाग रेंज में एक गुलदार ने निर्मला कान्वेंट के पास रेलवे पटरी की तरफ रहने वाले एक 7 साल के बच्चे को अपना निवाला बना दिया है। बच्चा अपनी दादी के साथ घर से बाहर निकला था, इस दौरान घात लगाकर बैठा गुलदार बच्चे को उठा ले गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी, बहुत देर तक बच्चे की तलाश की गई और आज तड़के सुबह बच्चों का शव जंगल के पास मिला हैपुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,

यह भी पढ़ें 👉  धामी बने धुरंधर उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार

वही सूचना मिलने पर एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार बच्चे के घर भी गए और परिजनों को उचित मुआवजा दिए जाने के लिए वन विभाग को निर्देश दिए है। फिलहाल वन विभाग अब गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाएगी और आसपास गस्त की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि* *सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश
Ad Ad

सम्बंधित खबरें