हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा अपडेट : हिंसा में शामिल 1 महिला सहित 04 उपद्रवीयों को पुलिस ने किया गिरफ्तार संख्या पहुंची 100

हल्द्वानी : एसएसपी नैनीताल के निर्देशन में पुलिस की बनभूलपुरा दंगे में कार्यवाही लगातार जारी है

दिनाॅक- 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना- बनभूलपुरा में 03 अभियोग मु0अ0सं0-21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये प्रहलाद नारायण मीणा, एस०एस०पी० नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल के पर्यवेक्षण में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 96 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये थे। इसके अतिरिक्त उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त 01 महिला सहित 04 उपद्रवियों को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

*मु0अ0सं0-22/2024 में गिरफ्तारी*1- नवी हुसैन पुत्र मौ0 हुसैन निवासी- इन्द्रानगर एक मिनार मस्जिद के पीछे बनभूलपुरा।

2- जीशान उर्फ जिब्बू पुत्र मौ0 गुड्डू निवासी मलिक का बगीचा पानी की टंकी के पास बनभूलपुरा।मु0अ0सं0-23/2024 में गिरफ्तारी 1. मौ0 समीर पुत्र मौ0 राशिद निवासी- लाईन न0-07 बिलाली मस्जिद के पास बनभूलपुरा।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें : सीएम मुख्यमंत्री

2. हाजरा बेगम पत्नी अब्दुल वाजिद निवासी- नई बस्ती गोपाल मन्दिर के पास बनभूलपुरा। अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 100 (06 महिलाएं एवं 94 पुरूष) उपद्रवियों की गिरफ्तारी की गयी है।*

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें