राम भरोसे रानीखेत का राजकीय अस्पताल, 3 महीने बाद भी संचालित नहीं हो सकी ओटी

रिपोर्ट गोपाल सिंह बिष्ट

रानीखेत : उत्तराखंड की धामी सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़े बड़े दावे करती है लेकिन धरातल पर कुछ और ही नजर आता है। इसका जीता जागता उदाहरण है रानीखेत का राजकीय अस्पताल जिसमें छत टपकने के कारण लगभग तीन महीने से ऑपरेशन थियेटर बंद पड़ा है। वार्ड के अंदर पानी भर जा रहा है और मरीज टपकती छत के नीचे सोने को मजबूर हैं। जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, 10 लोगों पर दर्ज होगा अभियोग

इस अस्पताल में कुमाऊं ही नहीं बल्कि गढ़वाल से भी मरीज आते हैं लेकिन यहां ऑपरेशन नहीं होने से उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल तीन माह पहले अस्पताल की छत में निर्माण कार्य शुरू हुआ और ठेकेदार ने बिना मौसम देखे काम शुरू कर दिया। जिससे पूरे अस्पताल और ऑपरेशन थियेटर की छत से पानी टपकने लगा जिस कारण ऑपरेशन बंद करने पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 289 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

ठेकेदार और अस्पताल प्रशासन की लापरवाही का नतीजा क्षेत्र की भोली भाली जनता को भुगतना पड़ रहा है। अस्पताल के सीएमएस डॉ0 संदीप दीक्षित ने कहा कि ओटी संचालित करने में अभी कई दिक्कतें आ रही हैं। निर्माण इकाई को नोटिस दिया जा चुका है लेकिन फिर भी निर्माण कार्य धीमी गति से किया जा रहा है जिससे अभी ओटी संचालित नहीं हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत उत्तराखंड में 6 हजार कर्मचारियों और 900 से अधिक नियोक्ताओं को मिली 24 करोड़ रुपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि, मुख्यमंत्री धामी ने कहा- युवा शक्ति ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी पूंजी, प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में 15 लाख से अधिक युवाओं को ₹2,400 करोड़ की प्रोत्साहन राशि की वितरित
Ad Ad

सम्बंधित खबरें