VERY IMPORTANT : अगर आपको कहीं भी दिखे तो इस नंबर पर दे जानकारी, हल्द्वानी : बहन के घर जाने को निकली 35 वर्षी नेहा उप्रेती अचानक हुई लापता, गुमशुदगी दर्ज, तलाश जारी

हल्द्वानी : बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकली एक विवाहिता लापता हो गई। नवाबी रोड निवासी 35 वर्षीय नेहा उप्रेती बुधवार सुबह घर निकली थी। परिजनों के उसे तलाशने पर कोई सुराग नहीं मिला।परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर उसे खोजने की गुहार लगाई है। बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 28-29 अगस्त को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा

पुलिस के अनुसार, तहरीर में बताया गया है कि नेहा मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे बहन के घर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला।

आखिरकार, परिवार ने हल्द्वानी थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। गुमशुदगी दर्ज में बताया गया है कि लापता नेहा उप्रेती की हाइट करीब 5 फीट 2 इंच है। वह ऑरेंज कलर का सूट और बैगनी रंग का दुपट्टा पहने हुई थीं। उनके पैरों में चप्पल थी और हाथ में एक कपड़े का थैला था। परिवार और पुलिस तलाश में जुटी हुई है। नेहा की आखिरी लोकेशन रामलीला मैदान के आस-पास बताई जा रही है। अगर किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी मिलती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में करेंट लगने से पिता-पुत्री की मौत,AC का आउटडोर चेक करते समय हुआ दर्दनाक हादसा

अगर किसी को भी उनके बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया नीचे दिए गए नंबरों पर तुरंत सूचित करें:- 9927440256, 9410775748.

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हरियाली तीज के रंग में रंगा नैनीताल पुलिस परिवार ने हल्द्वानी में महिलाओं ने दिखाया हुनर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें