यहां तेंदुए ने किया युवक पर हमला, गंभीर अवस्था में हायर सेंटर रेफर

रानीखेत : ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए की दहशत बढ़ते जा रही है ताजा मामला अल्मोड़ा जिले के बग्वालीपोखर का है जहां भंडरगांव में 58 वर्षीय जमन सिंह पर प्रातः अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया, तेंदुए के हमले में जमन सिंह बुरी तरह जख्मी हो गए।

ग्रामीणों ने बताया कि जमन सिंह प्रातः टहलने निकले थे जब काफी समय तक घर वापस नहीं आए तो परिजनों व ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की, काफी खोजबीन के बाद बग्वालीपोखर कफड़ा मोटर मार्ग पर झाड़ियों के पास जमन सिंह घायल अवस्था में मिले जिन्हें तुरंत रानीखेत राजकीय चिकित्सालय लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र मेहता 'जीतू' बने भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक

अस्पताल के सीएमएस डॉ0 संदीप दीक्षित ने कहा कि तेंदुए के हमले से गले में चोट आई है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ईएनटी सर्जन को दिखाया गया उन्होंने बताया कि इसमें स्पेशल सर्जरी की आवश्यकता है इसलिए इन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम बाईपास कल से होगा संचालित,15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस,मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी- सीएम धामी

वहीं अस्पताल पहुंचे वन विभाग के आर ओ गोपाल दत्त जोशी ने बताया कि घायल के परिजनों को प्राथमिक उपचार के लिए दस हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है और जो भी विभाग द्वारा आर्थिक मदद की सहायता होगी वो की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम बाईपास कल से होगा संचालित,15 नवम्बर 2026 तक सभी सड़कें हों गड्ढा मुक्त, आपदा एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष फोकस,मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी- सीएम धामी
Ad Ad

सम्बंधित खबरें