

हल्द्वानी : हल्द्वानी के नगर निगम मे महापौर गजराज सिंह बिष्ट जी की अध्यक्षता में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की बोर्ड बैठक संपन्न हुई। बैठक में कुल 20 महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति (ध्वनिमत) से पारित किया गया।
बैठक के दौरान पार्षदों द्वारा यह मुद्दा उठाया गया कि कुछ पर्यावरण मित्रों द्वारा सफाई के नाम पर अवैध रूप से धनराशि वसूली की जा रही है तथा बैनी सेना के अतिरिक्त अन्य माध्यमों से भी यूजर चार्ज लिया जा रहा है, जिससे आम जनता को असुविधा हो रही है। इस पर माननीय महापौर द्वारा स्पष्ट अपील की गई कि नागरिक किसी भी प्रकार का यूजर चार्ज नगर निगम, पर्यावरण मित्र या अन्य कर्मचारियों को न दें, बल्कि केवल अधिकृत बैनी सेना को ही भुगतान करें और उसकी विधिवत रसीद अवश्य प्राप्त करें।महापौर ने निगम प्रशासन को निर्देशित किया कि यदि कोई भी कार्मिक अवैध वसूली करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
साथ ही, पार्षदों द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि कुछ पर्यावरण मित्र बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के पश्चात कार्यस्थल से अनुपस्थित हो जाते हैं। इस पर बोर्ड द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह संबंधित क्षेत्र के पार्षद द्वारा उपस्थिति प्रमाणित किए जाने के उपरांत ही कर्मचारियों का वेतन आहरित किया जाएगा। जिन कर्मचारियों की उपस्थिति पार्षद द्वारा प्रमाणित नहीं की जाएगी, उनका वेतन आहरण नहीं किया जाएगा।महापौर श्री बिष्ट ने यह भी निर्देश दिए कि हल्द्वानी शहर में सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं प्रत्येक घर तक कूड़ा वाहन की नियमित पहुंच सुनिश्चित करने हेतु एक माह का समय दिया जाए। इस दौरान यदि कहीं भी अव्यवस्था पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारी तत्काल संज्ञान लेकर उसका निराकरण करें।


बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित बजट 216 करोड़ पर भी चर्चा की गई, जिसमें निम्न प्रमुख प्रस्ताव शामिल रहे—कार्यकारिणी समिति का गठन एवं राजपुरा में सार्वजनिक शौचालय का निर्माणनगर निगम की दुकानों के किराए में वृद्धिफ्रेश वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापनाजजी कोर्ट के समीप आंचल मिल्क कैफे की स्थापनायूजर चार्ज में वृद्धिस्वान पशु बंध्याकरण कार्यक्रम के अंतर्गत 10,000 आवारा स्वान पशुओं का बंध्याकरण एवं जेसीबी मशीन की खरीदइसके अतिरिक्त पार्षदों द्वारा इंडियन गैस वितरण में आ रही समस्याओं पर भी चर्चा की गई।
इस संबंध में महापौर द्वारा इंडियन गैस सर्विस के प्रतिनिधि को तलब कर समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया गया।बैठक में नगर आयुक्त श्री परितोष वर्मा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तोलिया, सहायक लेखाधिकारी, कर अधीक्षक सहित समस्त पार्षदगण उपस्थित रहे।


यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें








