रमा भट्ट व डॉ प्रगति जैन को कुशल संयोजक पुरस्कार से किया गया सम्मानित, धूमधाम से मनाया गया लेक सिटी वेलफेयर क्लब का 17वॉ वार्षिकोत्सव

नैनीताल : सरोवर नगरी नैनीताल से एक खूबसूरत और सकारात्मक खबर सामने आई है, जहां लेक सिटी वेलफेयर क्लब का 17वां वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर जहां रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही, वहीं क्लब के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। शारदा संघ में लेक सिटी वेलफेयर क्लब का 17वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड आगमन से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत, 20 साल बाद भर्ती की तैयारी

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदना के साथ हुई, जिसके बाद क्लब के सदस्यों ने केक काटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

इस खास अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान क्लब की पृष्ठभूमि और उसके सामाजिक कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराखंड आगमन से पहले दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत, 20 साल बाद भर्ती की तैयारी

इसी दौरान क्लब द्वारा डॉ. प्रगति जैन और रमा भट्ट को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “कुशल संयोजक पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अध्यक्ष कविता त्रिपाठी सहित , रमा भट्ट, डॉ प्रगति जैन, रानी साह, तनु सिंह, पल्लवी, मंजू बिष्ट, नीरू साह, आभा साह, रमा लोहानी, जय वर्मा, विनीत पांडे, मानसी गर्ग, अनुराधा भट्ट और रेखा पंत समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे

सम्बंधित खबरें