नियमों को ताक पर रख कर किया जा रहा प्लांटेशन, पेड़ों में कील ठोककर ही कर दी तार बाड़

गोपाल सिंह बिष्ट

रानीखेत न्यूज़ : वन विभाग के द्वारा नियमों को ताक पर रख कर प्लांटेशन किया जा रहा है। जहां पेड़ों पर एक कील ठोकने पर वन विभाग नोटिस भेज देता है तो वहीं वन विभाग जंगलों में पेड़ों में तार बाड़ कर प्लांटेशन कर रहा है अब सवाल ये उठता है कि क्या वन विभाग के लिए कोई नियम नहीं हैं। दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र औपचारिकता कर वृक्षारोपण किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में नारी शक्ति सम्मान समारोह, मुख्यमंत्री धामी ने कीं छह बड़ी घोषणाएं

ताजा मामला रानीखेत रेंज के कालनू गांव का है जहां पहले तो ग्राम पंचायत की नाप भूमि में तार बाड़ कर प्लांटेशन कर दिया गया लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद वहां से हटाकर दूसरी जगह पेड़ों में कील ठोककर और छोटे- छोटे पेड़ों को काट कर उनके पोल बनाए गए और तार बाड़ की गई। जब इस संबंध में वन विभाग की फॉरेस्टर गीता गोस्वामी से फोन पर जानकारी ली गई तो वह गोल मोल जवाब देती नजर आई। अब सवाल यह उठता है कि आम आदमी की तरह क्या इन अधिकारियों पर भी कोई कार्यवाही की जाएगी या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  गूलर के पास बड़ा बस हादसा, 100 मीटर गहरे गदेरे में गिरी बस, 20 घायल रेस्क्यूबस में सवार थे 30 से 35 यात्री, SDRF और पुलिस की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें