विधायक कैड़ा ने धारी ब्लॉक के गांवो का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्या अधिकारियो को दिए समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

भीमताल : भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के ,लेटीबुगा,परबड़ा, शशबनी, कसनोला, कालापाताल, कसियालेख, भटेलिया आदि गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना! ग्रामीणों ने बिजली, पानी , सड़क आदि समस्याओं को विधायक कैड़ा के सम्मुख रखा । विधायक कैड़ा ने संबधित विभाग के अधिकारियो को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। विधायक कैड़ा ने जिला प्रशासन के अधिकारीयो को फोन कर कहा विगत दिनों आधी तूफान से ग्रामीणों के घरो के टिन उड़ गये हैं, कई ग्रामीणों के घर गिर गये हैं ग्रामीणों के हुए नुकसान का आकलन कर उन्हें मुवावजा देने को कहा! विधायक ने pwd विभाग के अधिकारियो को मोटर मार्गो पर डामरीकरण व नव निर्माण की शीघ्र डी.पी. आर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा ।

यह भी पढ़ें 👉  मरीज को मिलेगी बेहतर सुविधा अब बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने हल्द्वानी में थोरैसिक सर्जरी और लंग ट्रांसप्लांट ओपीडी सेवाएं की शुरू

विधुत विभाग के अधिकारियो को विधुत सुचारु करने को कहा! विधायक ने कृषि विभाग के अधिकारियो को किसानो को ओलावृष्टि व आधी तूफान से हुए नुकसान का आकलन कर किसानो को मुवावजा देने को कहा! विधायक कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुँचे इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा!आम जनता तक पहुंचकर जनता को सरकार की योजनाओं का लाभ देने का कार्य किया जा रहा है!विधायक ने कहा जिन गाँव मै सड़क नहीं है उन गावों को सड़क से जोड़ने हेतु pmgsy फेस 4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेज दिया है! जल्दी ही उन गावों मै भी मोटर मार्गो का निर्माण किया जायेगा!

सम्बंधित खबरें